नवजोत कौर ने कहा- मेरा घर अमृतसर तो मैं क्यों जाऊं बठिंडा?

Recommended Video

    Navjot Sidhu को आया गुस्सा, जानें Amarinder Singh से क्यों कहा मेरी पत्नी झूठ नहीं बोलेगी | वनइंडिया

    नई दिल्ली । पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अमृतसर से चुनाव टिकट न मिलने के मुद्दे पर अपने पुराने बयान पर कायम हैं, उन्होंने कहा कि मैंने अमृतसर के अलावा किसी भी दूसरी सीट के बारे में बात नहीं की थी, मुझे आशा कुमारी ने अमृतसर के चुनाव टिकट नहीं दिया, क्योंकि उनका कहना है कि दशहरा की घटना से मेरी छवि खराब हुई है, अमृतसर मेरी होम सीट है, जब मुझे बठिंडा में कोई जानता नहीं, तो मैं वहां से चुनाव क्यों लड़ूं, ये कौन सा तर्क है।

    नवजोत कौर ने लगाया है सीएम पर आरोप

    नवजोत कौर ने लगाया है सीएम पर आरोप

    आपको बता दें कि पंजाब में 19 मई को मतदान होने वाले हैं, इस वक्त सारे दलों ने चुनाव प्रचार को लेकर अपनी सारी ताकत झोंक दी है लेकिन पंजाब में कुछ और मसले ने सियासी पारे को गर्म किया हुआ है, दरअसल पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से ही लोकसभा सीट का टिकट काटा गया है।

    सिद्धू ने दिया बीवी का साथ

    इस मसले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने अपनी पत्नी का साथ देते हुए कहा है कि मेरी बीवी कभी झूठ नहीं बोलती हैं और ना ही कभी बोल सकती हैं, यही मेरा जवाब है।

    सीएम अमरिंदर ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है

    हालांकि सीएम ने पटियाला में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था, सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कौर को टिकट नहीं मिलने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी क्योंकि टिकट बंटवारे का काम दिल्ली में कांग्रेस के आला कमान ने किया था और उन्होंने पवन कुमार बंसल को चुना।

    कोल्ड वॉर

    वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच चल रहा कोल्ड वॉर सामने आया है, इससे पहले सिद्धू के पाकिस्तान दौरे और पुलवामा अटैक पर भी सीएम ने आपत्ति जताई थी और सिद्धू की ओर से उनकी बातों की अनदेखी की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+