Lok Sabha Election 2014: वाराणसी की सीट पर भी नरेंद्र मोदी ने किया कब्जा

वाराणसी से नरेंद्र मोदी की जीत के बाद एसपीजी सुरक्षा की टीम गुजरात में मोदी समेत उनके परिवार वालों को सुरक्षा देने के लिए रवाना भी हो गई है। मादी 'लहर' ने एक बात तो साबित कर दी है कि देश की जनता परिवर्तन के लिए बिल्कुल तैयार है। देश विकास चाहता है और जनता ने उन्हें विकास करने का एक मौका भी दिया है। वाराणसी की लोक सभा सीट से खड़े हुए आप के अरविंद को जनता ने साफ तौर पर नकार दिया है और कांग्रेस के अजय भी कहीं नहीं रहे।
अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी में चुनावी रैली के दौरान कहा था कि यहां की जनता सच का साथ देगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। जो नेता दिल्ली की जनता को वायदा कर उन्हें धोखा देना का जज्बा रख्ता हो वाराणसी की जनता उसे कभी नहीं चुन सकती है। अरविंद को यह बात अब तो समझ में आ गई होगी लेकिन थोड़ी देर से।
टूटा बधाईयों का तांता:
नरेंद्र मोदी ने जैसे ही वाराणसी की सीट पर कब्जा किया वैसे ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता भी लग गया। सबसे पहले राजनाथ सिंह ने उन्हें फोन कर बधाई दी और उसके बाद नितिन गडकरी ने। थोड़ी ही देर बाद ट्विटर पर लोगों ने हर-हर मोदी के नारे से उनका स्वागत किया और ट्रेंड में सबसे ऊपर रहे। इसी के साथ बाबा रामदेव ने भी उन्हें संदेश भेजकर बधाई दी। कांग्रेस का कोई भी नेता मोदी का नाम लेने से कतरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications