भाजपा से निकाले गये जसवंत सिंह को करना पड़ा हार का सामना

कांग्रेस उम्मीदवार हरीश चौधरी तीसरे नम्बर पर रहे। सोनाराम को 4.87 लाख वोट मिले, जबकि जसवंत सिंह चार लाख वोट ही जुटा पाए। चौधरी को 2.20 लाख से कुछ अधिक वोट मिले। जसवंत सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और विजयी रहे थे।
इस बार जसवंत सिंह बाड़मेर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने सोनाराम को यहां उम्मीदवार बनाया। इससे खफा होकर जसवंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यहां से पर्चा भरा और नाम वापस लेने से मना करने पर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जसवंत सिंह बाड़मेर के जसोल गांव के रहने वाले हैं। भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में जसवंत सिंह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications