विधानसभा चुनाव 2018: तीन राज्यों में हार गए भाजपा के तीन दर्जन से ज्यादा मंत्री, दो वित्त मंत्री भी ढेर
नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों ही राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी बात की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में थी लेकिन इस चुनाव में उसे कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली और सत्ता से बाहर होना पड़ा। तीनों राज्यों में बीजेपी की हार में एंटी इंकम्बैंसी फैक्टर सबसे ज्यादा प्रभावी दिखाई दिया। यही वजह है कि तीनों ही राज्यों की बीजेपी सरकार के 41 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री भी शामिल हैं।

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हारे बीजेपी सरकार के 41 मंत्री
इस चुनाव में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में शामिल 13 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, राजस्थान में 20 मंत्री और छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार के 8 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कैबिनेट में शामिल चार मंत्री अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए।

शिवराज कैबिनेट के 13 मंत्री हारे
मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट में कुल 31 मंत्री थे, इनमें 13 मंत्रियों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया को भी हार का सामना करना पड़ा, उन्हें कांग्रेस के राहुल लोधी ने 798 मतों से हराया। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय शिवराज सरकार के 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार जिन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा वो हैं... जयंत मलैया, दीपक जोशी, अर्चना चिटनीस, अंतरसिंह आर्य, उमाशंकर गुप्ता, शरद जैन, जयभान पवैया, ललिता यादव, बालकृष्ण पाटीदार, लाल सिंह आर्य, रुस्तम सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, केदार कश्यप

राजस्थान में 20 मंत्रियों को मिली शिकस्त
राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे सरकार के 20 मंत्री चुनाव हार गए। प्रदेश में वसुंधरा राजे समेत कुल 30 मंत्री थे जिनमें 8 को जीत मिली। 20 मंत्री चुनाव हार गए, जबकि दो मंत्रियों ने अपने बेटे को टिकट दिलाया था। वहीं 4 मंत्री टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव में हारने वाले मंत्रियों में...अरुण चतुर्वेदी, राजकुमार रिणवा, सुरेंद्र गोयल, हेमसिंह भड़ाना, धनसिंह रावत, अजय सिंह, राम प्रताप, गजेंद्र सिंह, श्रीचंद कृपलानी, राजपाल सिंह, प्रभुलाल सैनी, यूनुस खान, अमराराम, कृष्णेंद्र कौर, ओटाराम देवासी, सुनील कटारा, बंसीधर बाजिया, कमसा मेघवाल, सुरेंद्र पाल, बाबूलाल वर्मा

छत्तीसगढ़ में 8 मंत्रियों को मिली हार
छत्तीसगढ़ सरकार में शामिल 12 मंत्रियों में 8 को इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हारने वाले मंत्रियों में दिग्गज मंत्री राजेश मूणत का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले ही अपनी सीटें बचाने में कामयाब हो सके। हारने वाले मंत्रियों में...राजेश मूणत, प्रेमप्रकाश पांडेय, भैयालाल राजवाड़े, रामसेवक पैकरा, अमर अग्रवाल, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, महेश गागड़ा का नाम शामिल है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications