बीजेपी की हार पर लालू ने Tweet की कविता-'पब्लिक सब जानती है, जुमला पहचानती है'
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है। परिणाम पर नजर डालें तो पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस को मिजोरम और तेलंगाना में हार का सामना करना पड़ा है, लंबे वक्त से हार की मार सह रही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के लिए ये जीत काफी मायने रखती है इसलिए अब विरोधी दल भी बीजेपी की हार का जश्न मना रहे है।
बीजेपी की हार पर लालू ने Tweet की कविता
बीजेपी की इस बड़ी हार पर बीजेपी के सबसे बड़े राजनीतिक दुश्मन लालू यादव का एक ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने बेहद अनोखे अंदाज में बीजेपी की इस हार पर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ये पब्लिक है ये सब जानती है बख़ूबी अब जुमला पहचानती है।
'विकास करने आए थे, विनाश कर के जाएंगे'
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ‘राम जाने जनता जाने' आगे क्या होगा? न्यायप्रिय जनता को बहुत-बहुत बधाई। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट किया था कि 'विकास करने आए थे, विनाश कर के जाएंगे'।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
गौरतलब है कि इस रिजल्ट के बाद विरोधियों के सुर काफी प्रखर हो गए हैं, इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था कि जब जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह, इसके बाद उन्होंने लिखा कि अबकी बार खो दी सरकार।

कांग्रेस पार्टी का शानदार प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव के महासमर से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी बीजेपी को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी शिकस्त देने की ओर बढ़ रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है। पीएम मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में उदय के बाद ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस सीधी लड़ाई में बीजेपी को मात देने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications