भारत में आए अच्छे दिए तो अमेरिका में 3 दिन तक मनेगी दीवाली
नयी दिल्ली। 16वीं लोकसभा सीट के नतीजें करीब-करीब आ गए है। भारत ने नरेन्द्र मोदी को स्पष्ट बहुमत मिला है। देश ने मोदी की लहर को स्वीकार कर भाजपा को बहुमत दिया है तो वहीं अमेरिका ने इस पर खुशी जाहिर की है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित अमेरिका में उसके समर्थकों ने शुक्रवार को तीन दिन की जीत का जश्न मनाने का आह्वान किया और इस दौरान वे अपने घरों, सामुदायिक केंद्रों और मंदिरों में दीप जलाएंगे।
बीजेपी के प्रवासी मित्र निकाय के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने नरेन्द्र मोदी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सभी गैर निवासी भारतीयों से 16, 17 और 18 मई को अपने घरों में दीये जलाकर इस जीत की खुशी मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दीवाली जैसा क्षण है।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
पटेल ने जानकारी दी कि बीजेपी के 1000 से अधिक समर्थकों की उस प्रवासी भारतीय टीम की अगुवाई की थी जो भारत के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी और उसके प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए अपने खर्च पर भारत गई थी। पटेल ने कहा कि मोदी की जीत भारत के लिए नए युग की शुरुआत है। मोदी समर्थकों ने न्यूयॉर्क, जर्सी सिटी, एडिसन, शिकागो, थंपा, ह्यूस्टन, डल्लास, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को समेत दो दर्जन से अधिक शहरों में चुनाव निरीक्षण पार्टियों का आयोजन किया है।












Click it and Unblock the Notifications