उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को मतदान, 19 जुलाई तक नामांकन
नई दिल्ली, 29 जून। भारत के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव कराएं जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने आज बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान करते हैं।
वर्तमान उपराष्ट्र पति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार निवर्तमान उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति के पहले उपराष्ट्रपति पद की रिक्ति के लिए चुनाव किया जाना आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications