Electoral Bond: चुनाव आयोग ने SBI की डिटेल के साथ इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा किया अपलोड
Electoral Bond Data: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से गुरुवार को चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड की सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी, जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने एसबीआई द्वारा प्रस्तुत लेटेस्ट डिटेल के साथ चुनावी बॉन्ड डेटा अपलोड कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड (इलेक्टोरल बॉन्ड) का सारा डाटा चुनाव आयोग को सौंप दिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने इसे अपनी ऑफिशियल वेसबाइट पर अपलोड कर दिया है।

दरअसल, इससे पहले तक एसबीआई से अधूरा डाटा उपलब्ध कराया था, जिसमें सिर्फ बॉन्ड खरीदने वाले और भुनाने वाले की जानकारी ही थी। लेकिन अब चुनाव आयोग ने एसबीआई की ओर से पेश नवीनतम विवरण के साथ चुनावी बॉन्ड डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया।
आयोग ने कहा कि उसने अपनी वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड पर एसबीआई से प्राप्त डेटा को 'जैसा मिला है वैसा ही' अपलोड किया है।
SBI से मिला डेटा अपलोड
निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड के साथ इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपलोड किया है। चुनाव आयोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में, एसबीआई ने आज यानी 21 मार्च, 2024 को ईसीआई को चुनावी बॉन्ड से संबंधित डेटा प्रदान किया है।"
पोल पैनल ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक साझा करते हुए कहा, "ईसीआई ने इसे एसबीआई से "जैसा है जहां है" के आधार पर अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है, जहां बैंक से प्राप्त सभी डेटा वाले दो पीडीएफ अपलोड किए गए हैं।"
नवीनतम दाता सूची में बॉन्ड के खरीददार का नाम, उसका मूल्य और स्पेसिफिक नंबर शामिल है,प्राप्तकर्ता सूची में उस पार्टी का नाम है जिसने इसे भुनाया है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि बैंक पूरी जानकारी उपलब्ध कराए। कोर्ट ने बैंक से वह जानकारी भी सार्वजनिक करने को कहा, जिसमें यह पता लग सके कि किसने किस पार्टी को बॉन्ड के जरिए कितना चंदा दिया।












Click it and Unblock the Notifications