पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 4 जनवरी को करेगा चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ज्यादातर चरणों का चुनाव फरवरी में ही कराना चाहता है। माना जा रहा है कि आयोग ने तारीखें फाइनल कर ली हैं और अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय के साथ बैठकों का दौर जारी है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग 4 जनवरी को कर सकता है। माना जा रहा है कि 2 जनवरी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। पहले चरण में उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव कराए जा सकते हैं। जबकि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 4 जनवरी को करेगा चुनाव आयोग

एक ही दिन कराई जा सकती है मतगणना
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ज्यादातर चरणों का चुनाव फरवरी में ही कराना चाहता है। माना जा रहा है कि आयोग ने तारीखें फाइनल कर ली हैं और अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय के साथ बैठकों का दौर जारी है। पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारियों को आयोग ने लगभग अंतिम रूप दे जिया है। आयोग की कोशिश है कि मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाए। वोटिंग के बाद सभी राज्यों में मतगणना एक ही दिन कराई जा सकती है। फिलहाल सब की नजर चुनाव आयोग पर टिकी हुई है कि कब तारीखों का ऐलान हो।

लखनऊ में भी बैठकों का दौर जारी
प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को चाकचौबंद किया जा रहा है। गुरुवार को यूपी में 9 एसओ का तबादला किया गया है। इसके अलावा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी लखनऊ में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की बैठक भी हुई। 2 जनवरी को राजधानी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा इंतजामों पर भी इसमें चर्चा हुई। मोदी की रैली के बाद चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा। रैली में मोदी कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। अगर रैली से पहले आयोग तारीखें घोषित कर देता है तो आचार संहिता के चलते मोदी किसी भी बड़ी घोषणा का ऐलान नहीं कर पाएंगे। वहीं, चुनाव आयोग ने प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को भी बदलने के लिए कहा है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था और कहा था कि बिना उनसे सलाह लिए कार्यक्रम न जारी किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+