विवादित नारे पर बुरे फंसे अनुराग ठाकुर, EC ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
नई दिल्ली। एक चुनावी रैली 'देश के गद्दारों को गोली मारो' नारा लगवाने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनके इस विवादित नारे पर अब चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए अनुराग ठाकुर को नोटिस भेजा है। आयोग ने बीजेपी सांसद को इस मामले में 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने मंच से विवादित नारे लगवाए। इसको लेकर दिल्ली की सियासत गरमाने लगी है जबकि इस विवादित नारेबाजी के बाद अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब मांगा है।
Election Commission issues notice to Union Minister Anurag Thakur over his reported comment "Desh ke gaddaron ko" & subsequent reply of the crowd "goli maaron saalon ko" at a rally in Delhi yesterday. EC has given Anurag Thakur time till 12 noon on 30 Jan, to reply to the notice. pic.twitter.com/gvYIsG828B
— ANI (@ANI) January 28, 2020
अनुराग
ठाकुर
ने
दिया
था
ये
बयान
इस
वीडियो
में
अनुराग
ठाकुर
चुनावी
मंच
से
नारे
लगाते
हुए
देखे
जा
सकते
हैं।
वो
बोल
रहे
हैं,
'देश
के
गद्दारों
को..,
जिसके
बाद
नीचे
खड़े
लोग
नारे
लगा
रहे
हैं,
'गोली
मारो...'।
इस
वीडियो
के
सामने
आने
के
बाद
विवाद
बढ़ता
जा
रहा
है।
इस
वीडियो
के
सामने
आने
के
बाद
कांग्रेस
ने
अनुराग
ठाकुर
निशाना
साधा,
जबकि
वरिष्ठ
वकील
प्रशांत
भूषण
ने
कहा
था
कि
अनुराग
ठाकुर
को
कैबिनेट
में
नहीं
बल्कि
जेल
में
होना
चाहिए।
बता
दें
कि
दिल्ली
विधानसभा
की
सभी
70
सीटों
के
लिए
एक
ही
चरण
में
आठ
फरवरी
को
चुनाव
होगा।
जबकि
चुनावों
के
नतीजे
11
फरवरी
को
आएंगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: चीन से सूरत लौटीं सिद्धि पंड्या बोली- पानी की बोतल वहां 1500 रुपए में मिल रही है