6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव, Election Commission का शेड्यूल जारी, नामांकन, मतदान और रिजल्ट की डिटेल जानिए

Election Commission ने छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। इलेक्शन शेड्यूल के मुताबिक सातों सीटों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। पूर्वोत्तर भारतीय राज्य त्रिपुरा की दो सीटों पर चुनाव होना है।

मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पांच सितंबर को मतदान कराए जाएंगे।

Election Commission

गौरतलब है कि पांच सीटों पर विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराने का फैसला हुआ है, जबकि आयोग दो विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

बता दें कि झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट विधायक जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई है। केरल की पुथापल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन से खाली हुई है।

त्रिपुरा की बोक्सानगर विधानसभा सीट विधायक समसुल हक के निधन से खाली हुई है, जबकि इसी राज्य की धनपुर विधानसभा सीट प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

पश्चिम बंगाल की धूपगुरी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से निर्वाचित MLA विष्णु पदा राय का निधन हो गया है। विधायक की मौत के बाद खाली सीट पर भी पांच सितंबर को ही चुनाव होगा।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की दो सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाने हैं। यूपी की घोसी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर भी पांच सितंबर को ही उपचुनाव होगा।

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। इस सीट से वर्तमान विधायक चंदन राम दास का निधन हो चुका है। MLA के निधन से खाली सीट पर आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया है।

नीचे देखिए चुनाव आयोग का पूरा कार्यक्रम

चुनाव आयोग के अनुसार 10 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन का अंतिम दिन 17 अगस्त है। पांच सितंबर को मतदान के बाद 8 सितंबर को चुनाव परिणाम का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+