गुजरात पहुंचने वाला है ओखी तूफान, चुनाव आयोग की बढ़ी टेंशन, CM ने की बैठक
नई दिल्ली। दक्षिण भारत में तबाही मचाने के बाद ओखी तूफान ने गुजरात में दस्तक दे दी है। तूफान मंगलवार रात को गुजरात तट पर दस्तक देगा। इस तूफान को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सूरत में ओखी तूफान को बैठक की। वहीं इस तूफान ने चुनाव आयोग की चिंता भी बढ़ा दी है। ओखी तूफान को इसे देखते हुए आयोग ने भी कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग से इस बारे में चर्चा की है।

चुनाव आयोग ने तूफान के मद्देनजर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया है। आयोग ने पहले चरण के मतदान के मद्देनजर प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि चुनाव की तैयारियों पर तूफान का असर न पड़े इस बात का ख्याल रखा जाए। चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सचेत किया है। वहीं इस तूफान के चलते राजनीतिक दलों ने अपनी रैलियां रद्द कर दी है। ओखी तूफान के चलते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां रद्द कर दी गई है।
तूफान के मद्देनजर सीएम विजय रूपाणी ने सूरत में बैठक की और अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक ओखी तूफान सूरत से महज 390 किलोमीटर दूर है। माना जा रहा है कि मंगलवार रात को ओखी तूफान गुजरात तट से टकराएगा।












Click it and Unblock the Notifications