Election 2024: 'वोट जरूर करें...आप देश के ऋणी है', क्या सचिन तेंदुलकर के फोन से बढ़ेगी वोटिंग?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के 5 चरणों के मतदान अब तक पूरे हो चुके हैं। अन्य दो चरणों के मतदान शेष रह गए हैं। 25 को छठे और एक जून को सातवें चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। एक तरफ, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) '400 पार' के नारे के साथ पूरा जोर लगा ही है। दूसरी तरफ, विपक्षी दल बीजेपी को पछाड़ने का दावा कर रहा है।
इस बीच, चुनावी जंग में एक नया संकट 'मतदान प्रतिशत में गिरावट' सिर उठाता नजर आ रहा है। आगामी दो चरणों में इस संकट के बादलों को दूर रखने के लिए चुनाव आयोग तमाम कार्यक्रमों को अंजाम दे रहा है। जिससे चुनाव प्रतिशत बढ़ सके। इस मुहिम को कई फिल्मी सितारे भी हवा दे रहे हैं।

पांचवें चरण के मतदान के दौरान कई एक्ट्रेस और एक्टर मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते नजर आए। अब भारतीय निवार्चन आयोग का ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर की आवाज इस मुहिम को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का प्रयास कर रही है। जिससे शेष बचे दो चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ जाए। कैसे मुहिम को हवा दे रहे सचिन?
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर है। उनकी आवाज में रिकॉर्डेड कॉल लोगों की फोन पर आ रही है। जिसमें तेंदुलकर मतदान के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। तेंदुलकर की आवाज में संदेश दिया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर जैसी आवाज में कॉल में संदेश दिया जा रहा है कि मैं सचिन तेंदुलकर बोल रहा हूं...आप सभी से अपील करता हूं कि लोकसभा चुनाव 2024 में अपना वोट जरूर करें, आपका वोट आपका अधिकार है। चुनाव एक फर्ज है.. आप देश के ऋणी हैं।
दो चरणों में 115 सीटों पर होगा मतदान
आपको बता दें कि 25 को छठे और एक जून को सातवें चरण के मतदान होने हैं। दोनों चरणों में 115 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिसमें छठे चरण में 58 और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटें शामिल हैं। वहीं, 4 जून को नतीजे आएंगे।
आइए जानते हैं अब तक के चुनाव प्रतिशत?
- 19 अप्रैल - पहला चरण- 66.14%
- 26 अप्रैल- दूसरा चरण- 66.71%
- 7 मई- तीसरा चरण- 65.68%
- 13 मई- चौथे चरण- 69.16%
- 20 मई - पांचवें चरण- 61.13%












Click it and Unblock the Notifications