'खिसकती ड्रेस' को बार-बार संभाल रही थीं एकता कपूर, Video हुआ वायरल

एकता कपूर ने पीच कलर का लहंगा चोली पहने हुए थे, लेकिन वो बार बार अपनी ड्रेस को संभालती हुईं नजर आ रहीं थी।

नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने इस मौके पर अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया और दिवाली पर धमाल मचाया। मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने भी दिवाली के मौके पर पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि अपनी ही पार्टी में एकता कपूर अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गईं। दरअसल पार्टी में एकता कपूर ने ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे वो बार-बार संभालती दिखीं। एकता कपूर की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी कमेंट किए हैं। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

एकता ने पहने पीच कलर के लहंगा चोली

एकता ने पहने पीच कलर के लहंगा चोली

एकता कपूर ने दिवाली के मौके पर अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में बॉलीवुड से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीच कलर का लहंगा चोली पहने हुए थे। हालांकि एकता कपूर पार्टी के दौरान अपनी ड्रेस को संभालती हुईं नजर आईं। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एकता कपूर अपनी ड्रेस लगातार ठीक करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल किया है।

यूजर्स ने किए ये कमेंट

यूजर्स ने किए ये कमेंट

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, 'वो ऐसे कपड़े क्यों पहनती हैं जो उनपर अच्छे ही नहीं लगते।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आज की दुनिया में भी लोग नहीं जानते कि अपनी बॉडी के मुताबिक कैसे कपड़े पहनने चाहिएं।' एक यूजर ने लिखा है, 'बेशक आप खूबसूरत हैं लेकिन हो सकता है कि आप इस ड्रेस को नहीं संभाल पा रही हैं।' वहीं, कुछ यूजर्स ने एकता कपूर को एक्सरसाइज करने की सलाह दी है। इनके अलावा भी कई यूजर्स ने एकता कपूर की ड्रेस को लेकर कमेंट किए हैं।

पार्टी में पहुंचे ये सितारे

पार्टी में पहुंचे ये सितारे

एकता कपूर की पार्टी में फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। करण जौहर, डेविड धवन, अरबाज खान, उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, नुसरत भरूचा, नेहा धूपिया, दिव्यांका त्रिपाठी, सिंगर नेहा कक्कड़ सहित कई स्टार्स ने एकता कपूर की पार्टी में शिरकत की। आपको बता दें कि एकता कपूर टीवी की दुनिया में 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे मशहूर सीरियल बना चुकी हैं। हालांकि एकता इससे पहले भी कई बार अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। (वीडियो साभार: Instagram/voompla)

दिशा ने नहीं पहना ब्लाउज, हुईं ट्रोल

हाल ही में दिवाली के मौके पर मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं थी। दरअसल दिशा पाटनी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर का डिजाइनर लहंगा और एक बेहद खूबसूरत चुनरी ओढी हुई थी। दिशा ने अपने हाथों में एक दीया भी लिया हुआ थी। तस्वीर किसी होटल के कमरे की थी। हाथों में चूड़ी और माथे पर मांग टीका लगाए हुए दिशा पाटनी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही थीं, लेकिन... इस तस्वीर में दिशा ने ब्लाउज नहीं पहना हुआ थी, बल्कि इनरवियर के तौर पर एक कंपनी की स्पोर्टी ब्रा पहनी हुई थी। इसी वजह को लेकर इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+