पापा जीतेंद्र की एक शर्त के कारण अभी तक सिंगल हैं एकता कपूर, जानें पूरा मामला
मुंबई, 7 जून: टेलीवीजन की क्वीन एकता कपूर 7 जून को अपना 46 वां जन्मदिन मना रही है। कई कलाकारों की गॉड मदर कही जाने वाली एकता कपूर टीवी सीरियल से में तो कई लोगों की जोडि़या ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बनाई लेकिन खुद आज तक सिंगल हैं। कई हिट सीरियल और फिल्मों के जरिए धमा मचा चुकी एकता कपूर डॉयरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। आइए जानते हैं कि एकता कपूर ने अभी तक शादी क्यों नहीं की?

पापा जीतेंद्र ने एकता कपूर के सामने रखी थी ये शर्त
बता दें एकता 22 साल की उम्र में ही शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं लेकिन पिता जीतेंद्र की बात एकता कपूर को इतनी घर कर गई कि उन्होंने शादी न करने का फैसला करके अपना नाम कमाने का फैसला कर लिया था। एकता कपूर ने खुद बताया था कि जब मैं 17 साल की ही थी तब मेरे पापा जीतेंद्र ने कहा था शादी कर लो या फिर पार्टी करने के बजाय काम करो, जैसा मैं चाहता हूं। एकता ने बताया था कि जीतेंद्र ने उनसे कहा था कि वो मुझे केवल पॉकेट मनी देंगे इसके अलावा कुछ और नहीं देंगे। जिसके बाद एकता कपूर ने पैसा कमाने के लिए एक ऐड एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया था।
Recommended Video

एकता कपूर ने 19 साल की उम्र की थी अपने करियर की शुरूआत
जिसके कुछ ही सालों में एकता कपूर ने छोटे पर्दे पर एक बाद एक फैमली ड्रामा सीरियल देकर धमाल मचा दिया और टीवी क्वीन के नाम से मशहूर हो गईं। पिता जीतेंद्र से आर्थिक मदद मिलने के बाद एकता ने टीवी सीरियल्स का निर्माण करना शुरू कर दिया था। एकता ने 19 साल की छोटी उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

एकता का पहला ही शो हम पांच हो गया सुपरहिट
एकता ने कहा था जो हालात थे उसे देखकर ये लगता था कि मेरा जीवन ऐसे ही चलेगा और ये सोचती थी कि 22 की उम्र में शादी करूंगी और जिंदगी के मजे लूंगी लेकिन जो हम सोचते हैं वैसा होता नहीं हैं। मैंने हम पांच नाम से शो के लिए पायलट शूट करने का निर्णय लिया और जी-टीवी को बेच दिया। जब यह ऑनएयर हुआ, तब मैं 19 साल की थी। शो हिट हुआ और मुझे और कामयाब होना था

शादी नहीं कि लेकिन एकता कपूर का है एक बेटा
बता दें एकता कपूर ने भले ही शादी नहीं कि हैं लेकिन उनका एक बेटा है। साल 2019 में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। एकता कपूर ने अपने पिता के नाम पर बेटा का नाम रवि कपूर रखा। आए दिन सोशल मीडिया पर वो अपने बेटे की फोटो शेयर करती नजर आती हैं।

एकता कपूर ने इन बड़े कलाकारों को दिया है ब्रेक
एकता कपूर की अपनी मां शोभा कपूर से खूब बनती है। एकता अपना बिजनेस अपनी मां के साथ मिलकर संभालती हैं। सुशांत सिंह राजपूर, राम कपूर समेत कई कलाकारों को एकता कपूर ने ही अपने सीरियल में ब्रेक दिया और बहुत से कलाकारों की गॉड मदर बन गईं। एकता कपूर अब तक 40 धारावाहिक कर चुकी है।

एकता कपूर ने भाई तुषार को लेकर भी बनाई कई फिल्में
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' एकता कपूर की पहली फिल्म थी। एकता कपूर अपने भाई एक्टर तुषार कपूर को लेकर भी कई फिल्में बनाई अब आलम ये है छोटे भाई ने ज्यादा नाम कमा लिया है। इएकता कपूर ने 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'लव सेक्स और धोखा', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'द डर्टी पिक्चर', 'रागिनी एमएमएस', 'शोर इन द सिटी', 'क्या कूल हैं हम' का नाम शामिल है।

एकता क्यों पहनती हैं काले कपड़े
एकता कपूर को एस्ट्रोलॉली और न्यूमरोलॉजी में खासा विश्वास है उंगलियों में अगूंठी पहनने के अलावा एकता को किसी ज्योतिषी ने उन्हें काले कपड़े पहनने की सलाह दी थी जिसके बाद वो अधिकांश समय काला कपड़ा पहने नजर आती हैं। इसके अलाव सीरियल का नाम की शुरूआत भी वो क से करती हैं, ये भी उन्हें किसी ज्योतिषी ने सलाह दी थी।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications