एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवेसना की दिल्ली यूनिट लॉन्च, 'महाराष्ट्र मॉडल' लागू करेगी पार्टी

महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना ने राजधानी दिल्ली में भी अपनी इकाई शुरू की है। सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी का कहना है कि वह राजधानी में विकास के लिए महाराष्ट्र मॉडल अपनाएगी।

Maharashtra CM Eknath Shindes Shiv Sena launches party unit in Delhi, party reaches 20 states

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सत्ताधारी शिवसेना ने रविवार को पार्टी की दिल्ली यूनिट लॉन्च की है। इस मौके पर पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में विकास के लिए 'महाराष्ट्र मॉडल' को लागू करेगी। महाराष्ट्र में तमाम सियासी अटकलों के बीच यह पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के एक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

शिवसेना की दिल्ली यूनिट लॉन्च
राजधानी दिल्ली में शिवसेना की यूनिट शुरू करने के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंदराव अडसुल और अंशुमान जोशी ने कई नेताओं को भी दल में शामिल कराया है। इस दौरान पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा कि शिवसेना भूमिपुत्रों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगी और दिल्ली से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकेगी।

जल्द दिल्ली पहुंचेंगे सीएम शिंदे- शिवसेना
इस बीच शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने बताया है कि पार्टी प्रमुख सीएम एकनाथ शिंदे जल्द राष्ट्रीय राजधानी आएंगे और दिल्ली यूनिट से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों के नामों का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम लोगों और स्थानीय नेताओं तक अपनी मानवता, समावेशिता और सुशासन के एजेंडे के साथ पहुंच रहे हैं।'

दिल्ली में विकास का 'महाराष्ट्र मॉडल' लागू करेगी शिवसेना
शिवसेना ने इसके साथ ही अपना 'सुशासन, महाराष्ट्र मॉडल और अपना अभिमान, धनुष-बान' कैंपेन भी लॉन्च किया है। अडसुल का कहना है कि दिल्ली यूनिट की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी वह 20वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गई है, जहां शिवसेना की इकाई है।

उनके मुताबिक, 'पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अनुभवी नेतृत्व का लाभ उठाएगी। हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में शासन का एक मॉडल दिया है और पार्टी के युवा नेता दिल्ली और बाकी राज्यों में भी इसके विस्तार के लिए उसी पर निर्भर हैं।'

'शिवसेना दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी'
उन्होंने यह बात याद दिलाने की कोशिश की कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों में मुंबई और महाराष्ट्र में सिखों को बचाया था। वहीं पार्टी नेता जोशी ने कहा कि शिवसेना दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी।

वो बोले,'दिल्ली की समस्या को सिर्फ भूमिपुत्र ही समझ सकते हैं। लोगो को पानी और बिजली के बढ़े हुए बिल मिल रहे हैं, इसलिए मुफ्त पानी और बिजली का वादा पूरा नहीं हुआ है।' (इनपुट-पीटीआई)

Recommended Video

    Maharashtra Politics : Uddhav Thackeray ने Cm Shinde पर कर डाली ये विवादित टिप्पणी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+