Parliament Session: 'आतंकवादी जेल में होंगे या फिर जहन्नुम में', राज्यसभा में भड़के नित्यानंद राय
Parliament Session: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को या तो जेल में डाला जाएगा या उन्हें 'जहन्नुम' भेजा जाएगा।
राज्यसभा में य ने आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया। वे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "वे (आतंकवादी) अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे, पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में 28 आतंकवादी मारे गए हैं, हालांकि कुछ सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'
राय के अनुसार, 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में लगभग 900 आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि 2004 से 2014 के बीच, यूपीए के शासन के दौरान, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की 7,217 घटनाएं हुईं। 2014 से इस साल 21 जुलाई तक यह संख्या काफी कम होकर 2,259 हो गई है।
राय ने दोहराया, 'मोदी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे। वे (आतंकवादी) या तो जेल में होंगे या जहन्नुम में... मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को इस तरह की बातों का राजनीति नहीं करनी चाहिए।' सरकार का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना है।
( खबर PTI की है)












Click it and Unblock the Notifications