Bigg Boss 14: इस वीकेंड के वार में एजाज खान हो सकते हैं घर से बाहर , जानिए क्या है असली वजह
Bigg Boss 14: इस वीकेंड के वार में एजाज खान हो सकते हैं घर से बाहर , जानिए क्या है असली वजह
Eijaz Khan to Get Evicted from Bigg Boss 14? बिग बॉस-14 में आए दिन नए ट्विस्ट आते रहते हैं। अभी हाल ही में शो से तबीयत खराब होने की वजह से विकास गुप्ता बाहर हो गए हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि एजाज खान शो से इस हफ्ते वीकेंड के वार में एलिमिनेट हो गए हैं। जी हां, बॉलीवुड वेबसाइट स्पॉटबॉय ई के मुताबिक इस हफ्ते शो से एजाज खान बेघर हो जाएंगे। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं है। पिछले हफ्ते शो से जैस्मिन भसीन बाहर हो गई थीं, जिसपर फैंस को अभीतक भरोसा भी नहीं हुआ है।

स्पॉटबॉय ई की एक रिपोर्ट मुताबिक, एजाज खान शो से बाहर अपनी एक फिल्म की शूटिंग को लेकर हो गए हैं। असल में बिग बॉस 14 के घर में जाने से पहले एजाज खान ने एक फिल्म साइन की थी। फिल्म की शूटिंग बीते साल होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ये फिल्म की शूटिंग टल गई थी। जिसके बाद एजाज खान ने बिग बॉस 14 साइन कर लिया था। 'बिग बॉस 14' के प्रीमियर पर ऐलान किया गया था कि शो का फिनाले जनवरी में ही हो जाएगा। लेकिन शो की बढ़ती टीआरपी की वजह से शो के मेकर्स ने बिग बॉस को डेढ महीने के लिए एक्सटेंड कर दिया है। इधर एजाज खान ने जिस फिल्म को साइन किया था, उसकी शूटिंग होने वाली है, सूत्रों के मुताबिक इसी फिल्म की शूटिंग के लिए एजाज खान शो से बाहर हो गए हैं।
एजाज खान के साथ इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए राहुल वैद्य, सोनाली फोगाट और निक्की तम्बोली नॉमिनेट हुए थे। स्पॉटबाय-ई की मानें तो एजाज खान को फैंस ने काफी वोट किए हैं लेकिन इसके बाद भी शो के मेकर्स उन्हे बाहर निकाल रहे हैं। एजाज खान की वजह से उनकी फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है।
बिग बॉस-14 में फिलहाल कई पुराने खिलाड़ी बाकी हैं, जिसमें रुबानी दिलैक, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अली गोनी शामिल हैं। वहीं नए लोगों में राखी सांवत, सोनाली फोगाट और अर्शी खान हैं।












Click it and Unblock the Notifications