महाराष्ट्र: बारातियों से भरे ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 घायल

नांदेड़। महाराष्ट्र में लातूर-नांदेड़ रोड में बारात लेकर जा रहे एक ट्रक और टेंपो की टक्कर से भीषण हादसा हुआ जिसमें 8 लोगों के मौत हुई है और 25 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें टेंपो और ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

Eight killed when truck and tempo collided in Maharashtra

शिरूर ताजबंद से मुखेड रोड पर आयशर ट्रक और टेम्पो की जबरदस्त टक्कर होने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में सभी औसा तहसील के खारोसा के रहनेवाले हैं। अब तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हुई है।

Eight killed when truck and tempo collided in Maharashtra

दूसरी घटना में जलगांव-धुले और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हुए हैं। ये हादसा राष्ट्रीय महामार्ग 6 के पाचोरा तहसील के दलवेल गांव के पास हुआ। मरने वालों में 3 महिला और 2 पुरुष हैं। यह सभी पाचोरा के रहने वाले हैं।

Eight killed when truck and tempo collided in Maharashtra

मृतकों में चेतन महाजन (ड्राइवर), प्रीतम वाणी, अनिता रमेश वाणी, शांता बाई सुरेश वाणी और नीलिमा वाणी शामिल हैं। जबकि शीतल वाणी, रमेश वाणी, बंडू वाणी, दीपाली वाणी और 6 वर्षीय बच्ची जख्मी हुए हैं। घायलों को धुले के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वाणी परिवार एक रिश्तेदार की शादी में धुले गया था, वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+