कब है ईद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने किया तारीख का ऐलान
नई दिल्ली। इस्लाम धर्म में सबसे पाक महीना माह ए रमजान के आखिरी जुमा में अलविदा की नमजा शुक्रवार को अदा की गई। शनिवार को लोगों ने ईद का चांद देखनी की कोशिश की, लेकिन लोगों को ईद के चांद का दीदार नहीं हुए। इसके बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने ईद की तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ईद 25 मई को मनाई जाएगी।

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि अब 25 तारीख को ईद मनेगी क्योंकि आज चांद नहीं दिखा है। उन्होंने कहा कि, कोरोना के इस दौर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि ईद मनाते वक्त बचाव के सभी तरीकों का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। इमाम ने ये भी कहा कि हमें हाथ मिलाने और गले मिलने से बचना चाहिए और सरकार की गाइडलाइन्स को फॉलो करना चाहिए।

लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि, 23मई को कहीं भी चांद नहीं देखा गया, इसलिए 24मई को 30वां रोजा होगा और 25 को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ईद का त्योहार अपने घरों में मनाए,ना कोई गले लगे ना कोई हाथ मिलाए।
वहीं दूसरी ओर वहीं केरल और कर्नाटक में लोगों का 30 रोजा पूरे होने के बाद रविवार को लोग ईद की नमाज अदा करेगें।कर्नाटक में लोगों ने 24 अप्रैल से रोजा रखा था। उनका आज 30 रोजा पूरा हो गया। वही देश के अलग हिस्सों में लोगों ने 25 अप्रैल से रोजा रखा गया था। जो आज लोगों का 29 रोजा पूरा हुआ। कर्नाटक और केरल राज्य को छोड़कर बाकी राज्य के लोग कल भी रोजा रखेगें।जिसके बाद लोग सोमवार को ईद की नमाज पढ़ेगें।












Click it and Unblock the Notifications