नहीं दिखा चांद, भारत में गुरुवार को मनायी जायेगी ईद
नई दिल्ली। भारत में ईद बुधवार को नहीं, बल्कि गुरुवार को मनायी जायेगी। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने यह घोषणा तब की जब आज चांद नहीं दिखाई दिया। वहीं कई राज्यों ने कल की घोषित छुट्टी को वापस लेकर गुरुवार को छुट्टी करने का ऐलान किया है। वहीं बैंक भी बुधवार को खुले रहेंगे।

मंगलवार की शाम चांद नहीं दिखाई देने पर इस बात को लेकर कौतूहल मचता रहा कि ईद कब मनायी जाये। पहले लखनऊ मरकजी चांद कमेटी ने यह ऐलान किया कि गुरुवार को ईद मनायी जायेगी। उसके थोड़ी ही देर बाद जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने यह ऐलान किया।
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऑफ ट्रेनिंग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार दिल्ली में प्रशासनिक कार्यालय बुधवार को खुले रहेंगे। सर्कुलर के अनुसार दिल्ली के बाहर स्थित कार्यालय अपनी छुट्टी स्वयं तय कर सकते हैं।
वहीं स्कूल कॉलेजों को भी बुधवार या गुरुवार को छुट्टी करने की छूट है।
वनइंडिया की ओर से आपको ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications