'कश्मीर से कन्याकुमारी तक महत्वपूर्ण', ईद से पहले मुसलमानों के लिए BJP की 'सौगात-ए-मोदी', क्यों है ये खास?
Eid Saugat-e-Modi: ईद मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस खास मौके पर मुसलमानों को एक विशेष तोहफा देने की पहल की है।
इस योजना के तहत देशभर में 32 लाख मुस्लिमों को 'सौगात-ए-मोदी' किट प्रदान की जाएगी। इस पहल की देशभर में तारीफ हो रही है। खासतौर पर अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिमों ने इसे सराहा है। उनका मानना है कि यह पहल समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी और जरूरतमंदों की सहायता करेगी।

अजमेर दरगाह से मिली 'सौगात-ए-मोदी' को तारीफ
अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बढ़ाने वाली पहल बताया और उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयासों से देश में भाईचारा मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें: क्या है BJP का 'सौगात-ए-मोदी' अभियान? ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को मिलेगा सीधा फायदा
गरीब परिवारों को मिलेगा फायदा
दरगाह के एक अन्य खादिम सैयद मेराज चिश्ती ने कहा कि यह योजना खासतौर पर उन गरीब मुस्लिम परिवारों के लिए फायदेमंद होगी, जो आर्थिक तंगी के कारण त्योहार अच्छे से नहीं मना पाते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआ करते हुए कहा कि वे आगे भी सभी वर्गों की भलाई के लिए ऐसे फैसले लेते रहें।
भाईचारा बढ़ाने की पहल
हाजी पीर सैयद नफीस मियां चिश्ती ने भी इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे उन लोगों की सोच बदलेगी, जिनके मन में किसी तरह की गलतफहमी या दूरी है।
ईद की खुशियों में जुड़ा नया रंग
'सौगात-ए-मोदी' किट योजना से लाखों मुस्लिम परिवारों को मदद मिलेगी और वे त्योहार को खुशी के साथ मना सकेंगे। यह पहल न सिर्फ जरूरतमंदों की सहायता करेगी, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देगी।
क्या है 'सौगात-ए-मोदी' किट?
'सौगात-ए-मोदी' भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा ईद के मौके पर देशभर के 32 लाख मुस्लिमों को दी जाने वाली एक विशेष किट है। यह पहल BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में शुरू की गई है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक उपहार के रूप में देखा जा रहा है।
इस किट में क्या होगा?
इस किट में जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं, जिससे वे रमजान और ईद को अच्छे से मना सकें।
ये भी पढ़ें: Pakistani Bride: सीमा हैदर पार्ट-2! रमजान पर पाकिस्तान से आई CRPF जवान की दुल्हन, ईद से पहले ही छूटेगा साथ?












Click it and Unblock the Notifications