'PM मोदी की किताब 'Exam Warriors' को स्कूल की लाइब्रेरी में रखिए', शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से कही ये बात

किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' छात्रों के लिए है। इस किताब को नेशनल बुक ट्रस्ट ने 11 भारतीय भाषाओं असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में अुनवाद किया है।

book Exam Warriors

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' (Exam Warriors) को स्कूल की लाइब्रेरी में रखने की गुजारिश की है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के प्रशासकों से अनुरोध किया है कि वे 'समग्र शिक्षा' के तहत हर स्कूल के पुस्तकालयों में 'एग्जाम वॉरियर्स' किताबें उपलब्ध कराएं ताकि अधिकतम संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक "प्रधानमंत्री के ज्ञान और दृष्टि के शब्दों से लाभ उठाएं।''

बता दें कि किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' छात्रों और शिक्षकों के लिए है। किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' में छात्रों के लिए परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीकों और साधनों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए परीक्षा के वक्त क्या और कैसे करना है, इसके बारे में बताया गया है।

नेशनल बुक ट्रस्ट ने 11 भारतीय भाषाओं असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में अुनवाद किया गया है।

पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वार्षिक बातचीत करते हैं, जिसे "परीक्षा पे चर्चा" कहा जाता है। शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि 27 जनवरी 2023 को टाउन-हॉल-प्रकार के इंटरैक्टिव प्रारूप में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम (पीपीसी 2023) के 6वें संस्करण में राज्य सरकार के छात्रों की भारी भागीदारी देखी गई थी।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, "इस साल के पीपीसी 2023 का मुख्य आकर्षण राज्य सरकार के बोर्ड के छात्रों की भारी भागीदारी है, जो 2022 में लगभग 2 लाख से बढ़कर कुल 38.8 लाख में से 16.5 लाख से अधिक हो गया है।" मंत्रालय ने कहा, "इसके अलावा, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विशेष आमंत्रित छात्रों और शिक्षकों को भी गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट समारोह आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को देखने और राष्ट्रीय महत्व के स्थानों का दौरा करने का अवसर मिला।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+