NEET Exam: इनरवियर उतरवाने के मामले में जांच कमेटी का गठन, 5 महिलाएं भी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 जुलाई: केरल के कोल्लम जिले में NEET परीक्षा के दौरान एक छात्रा के साथ गलत व्यवहार किया गया, जहां परीक्षा केंद्र पर ही कथित तौर पर उसकी ब्रा उतरवा ली गई। घटना के बाद छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में शामिल 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वो 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने छात्रा को ब्रा उतारने को कहा था। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की है।

Kerala

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि केरल में एक महिला के इनरवियर को उतरवाने का मामला पता चला है। इस पर एनटीए के अधिकारियों को कोल्लम जाने और इस मामले में शामिल सभी लोगों से बात करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि इस मामले में सभी तथ्य का पता लगाने के लिए एनटीए द्वारा एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने कही ये बात
लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी पहली बार मार थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में NEET की परीक्षा देने गई थी। वहां पर मेटल डिटेक्टर में ब्रा के हुक की वजह से बीप की आवाज आई, जिस पर उनकी बेटी से इनरवियर उतारने को कहा गया। इसके बाद उनकी बेटी को तीन घंटे तक बिना इनरवियर के सबसे सामने रहना पड़ा, जोकि उसके लिए काफी कष्टदायक था। शिकायतकर्ता के मुताबिक वहां मौजूद 90 प्रतिशत छात्राओं को ऐसा करने को कहा गया था।

केरल के मंत्री ने लिखा पत्र
वहीं घटना सामने आने के बाद केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर उस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को NEET परीक्षा में बैठने वाली छात्राओं की गरिमा और सम्मान पर हमला करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+