ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को एक बार फिर किया तलब, एक्ट्रेस कल होंगी पेश

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 दिसंबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज धन शोधन रोकथाम मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को भी तलब किया था। मामले में गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए जैकलीन बुधवार को ईडी की टीम के सामने पेश हुईं थी।

ED summons Jacqueline Fernandez again in connection with a money laundering case

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने गुरुवार को सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस को मिलवाने वाली महिला पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया है। ईडी ने ईरानी को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। ईडी शनिवार को जैकलीन फर्नांडिस और पिंकी ईरानी दोनों से आमने-सामने पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने मामले में जैकलीन फर्नांडिस के निजी सचिव पर भी अपना शिंकजा कसा है।

जैकलीन के अलावा बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी हाल ही में गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया है। अधिकारियों ने जैकलीन को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, कुछ देर पूछताछ की और फिर जाने दिया। ईडी ने सोमवार को उन्हें चल रही जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था, जिसके बाद वह एजेंसी के सामने पेश हुईं। हाल ही में, ईडी के अनुरोध पर संबंधित प्राधिकरण द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ एक एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया गया था, जिसमें आशंका थी कि वह विदेश भाग सकती हैं।

ईडी ने शनिवार को पीएमएलए के तहत आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें जैकलीन सहित बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों को गवाह बनाया गया था। अदालत ने आरोप पत्र दाखिल होने के तुरंत बाद उसका संज्ञान लिया था और एजेंसी से सभी आरोपियों को एक प्रति उपलब्ध कराने को कहा था। चार्जशीट मामले में अगली तारीख 13 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+