ED के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या राय, पनामा पेपर्स लीक मामले में हो रही है पूछताछ
मुंबई, 20 दिसंबर: मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पनामा पेपर्स मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर पनामा मामले केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए ऐश्वर्या को तलब किया था। ऐश्वर्या को आज (20 दिसंबर) को ईडी ने दिल्ली दफ्तर में बुलाया गया था। जिस पर ऐश्वर्या राय ईडी के दिल्ली स्थित दफ्तर में पेश हुईं।

पहले दो समन पर नहीं हुई हैं पेश
पनामा पेपर्स की जांच से जुड़े मामले में ऐश्वर्या राय को ईडी का ये तीसरा समन मिला था। पहले दो मौकों पर वो ईडी के सामने पेश नहीं हुई थीं। दोनों बार उनकी ओर से पनामा पेपर्स मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सामने नोटिस के स्थगन की अर्जी दी थी। जिस पर उनको फिर से समन भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने ने फेमा के तहत उनको समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है।

ईडी के दफ्तर पहुंची ऐश्वर्या
ईडी ने फेमा के तहत ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली मुख्यालय बुलाया। जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी मुख्यालय पहुंचीं। ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2022 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें राय से पूछताछ हो रही है।

पनामा लिस्ट में ऐश्वर्या और अमिताभ का भी नाम
पांच साल पहले 2016 में टैक्स बचाने के लिए विदेशों में खोली गई फर्मों को लेकर जारी पनामा की लॉ फर्म मोसैक फॉन्सेका के डॉक्युमेंट्स सामने आए थे। पनामा पेपर्स की इस लिस्ट में करीब 500 भारतीयों के भी नाम हैं। इन दस्तावेजों में ऐश्वर्या और उनके ससुर अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल है। पनामा पेपर्स की दुनियाभर में चर्चा रही थी। भारत में भी इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस मामले में जांच के लिए मल्टी एजेंसी ग्रुप का गठन किया था।












Click it and Unblock the Notifications