ईडी ने 25 जगहों पर ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स कंपनियों पर मारे छापे, जानें क्या है आरोप
गेमिंग ऐप्स के जरिए कथित तौर परविदेशी मुद्रा उल्लंघन को लेकर ईडी ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के 25 स्थानों पर छापे मारे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गेमिंग ऐप्स के 25 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इन गेमिंग ऐप्स पर कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन कर विदेशी मुद्रा लेनदेन कर हेराफेरी का आरोप है। ईडी ने ये विभिन्न राज्यों के 25 ऐसे ठिकानों पर छापा मारा है।
ईडी ने ये कार्रवाई विदेशी मुद्रा कानून यानी fema violations के अंतर्गत की गई है। ईडी ने कहा इन कंपनियों पर सामान और अच्छी सेवाओं के आयात के नाम पर भुगतान की आड़ में 4000 करोड़ रुपये भेजा जाता है।
विदेशी मु्द्रा कानून के तहत रजिस्टर्ड व्यक्तियों के खिलाफ की जा रही जांच के संबंध में दिल्ली में 11, गुजरात में 7, महाराष्ट्र में 4, मध्य प्रदेश 2 और आंध्र प्रदेश में एक ठिकानों पर फेमा, 1999 के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई।
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां और वेबसाइट भारत में संचालित हैं। ये ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां और वेबसाइट कुराकाओ, माल्टा और साइप्रस जैसे छोटे द्वीप देशों में रजिस्टर्ड हैं।
हालांकि ये सभी प्रॉक्सी व्यक्तियों के नाम पर खोले गए भारतीय बैंक अकाउंट से जुड़े हैं, जिनका ऑनलाइन गेमिंग गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।
ईडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गेमिंग वेबसाइटों के जरिए आम जनता से इकट्ठा की गई धनराशि को फिर कई बैंक अकाउंट के जरिए भेजा जाता है और अंत में सेवाओं/सामानों के आयात के खिलाफ प्रेषण के उद्देश्य को गलत घोषित करके भारत से बाहर भेज दिया जाता है। ये फेमा, 1999 के प्रावधानों के तहत अनुमति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications