पश्चिम बंगाल: फिर बरामद हुई नोटों की बड़ी खेप, 17 करोड़ रुपए मिले, जानिए पूरा मामला
कोलकाता, 10 सितंबर: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर नोटों की गड्डियों की बड़ी खेप बरामद हुई है। शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 17 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। कोलकाता के कारोबारी के घर में छापे के बाद मिली नोटों की गड्डियों की तस्वीर भी सामने आई है। रुपयों की गिनती के लिए करेंसी काउंटिंग मशीन लाई गई थी, जिससे अभी भी गिनती जारी है। अब तक इससे पहले गिनकी सात करोड़ रुपये तक पहुंची थी, जो अब 17 करोड़ हो गई है।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने तलाशी अभियान में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत यानी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोलकाता के 6 परिसरों में मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन से संबंधित जांच के सिलसिले में अब तक 17 करोड़ रुपये बरामद किए हैं, राशि की गणना की जा रही है, जो अभी भी चालू है। कारोबारी के आवास पर ईडी की छापेमारी के बीच इलाके में केंद्रीय बलों को भारी मात्रा में तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार को कोलकाता में एक साथ 6 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोप है कि आमिर खान नाम के शख्स ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन बनाया था, जिसका लोगों से फ्रॉड करने के मकसद से डिजाइन किया गया था।
जब यूजर्स का ऐप का भरोसा जीता तो लोगों ने एप के जरिए निवेश करना शुरू कर दिया। शातिर शख्स ने यूजर्स से मोटी रकम वसूलने के बाद ऐप से निकासी रोक दी। कोलकाता पुलिस ने शातिर आमिर के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
करोबारी के घर पर प्लास्टिक की थैलियों में 500-500 की गड्डियों की भरमार मिली। इसके अलावा उसमें 2000 रुपये के नोटों के भी बंडल थे। शनिवार सुबह ईडी की टीम ने कोलकाता में ऐप की 6 जगहों पर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद नोट गिनने की मशीन भी मौके पर बुलाई, जिसकी गिनती 17 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications