ED का बड़ा एक्शन! अस्पताल घोटाले में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर छापा, 5590 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जांच तेज

Saurabh Bharadwaj ED Raid: दिल्ली की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (26 अगस्त) को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उन अस्पताल निर्माण परियोजनाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर की गई है, जिन्हें AAP सरकार के दौरान मंजूरी दी गई थी।

दरअसल, दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने AAP सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसी सिलसिले में जून में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके बाद ED ने जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Saurabh Bharadwaj ED Raid

क्या है मामला?

यह केस अगस्त 2024 में उस समय के विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत से शुरू हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 2018-19 में मंजूर हुए 5590 करोड़ रुपये के 24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स में भारी भ्रष्टाचार हुआ। इन परियोजनाओं में 11 नए अस्पताल और 13 पुराने अस्पतालों के अपग्रेड शामिल थे।

ED की जांच के दायरे में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका शामिल है। ED के मुताबिक 2018-19 में AAP सरकार ने 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। योजना यह थी कि महज छह महीने के भीतर ICU अस्पताल तैयार हो जाएंगे। लेकिन आरोप है कि आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जबकि अब तक 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च हो चुकी है, परियोजनाओं का केवल 50% काम ही पूरा हो पाया है।

गड़बड़ियों का आरोप

ED के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स में लगातार देरी और लागत में बढ़ोतरी हुई। करोड़ों रुपये का हिसाब अब तक साफ नहीं है। एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट, 1125 करोड़ का ICU हॉस्पिटल प्रोजेक्ट, जिसमें 6800 बेड बनाए जाने थे, आधा भी पूरा नहीं हो पाया, जबकि खर्च भारी हुआ।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल की निर्माण लागत 488 करोड़ रुपये से बढ़कर सीधे 1,135 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। एजेंसी का आरोप है कि कई अस्पतालों में बिना जरूरी मंजूरी के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए थे।

कानूनी कार्रवाई

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सौरभ भारद्वाज और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बजट में हेरफेर, सरकारी पैसों का दुरुपयोग और प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टरों के साथ मिलीभगत कर करोड़ों का घोटाला किया गया।

ED की टीम ने छापेमारी के दौरान अभी तक जब्त संपत्तियों और वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+