महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने जारी किया लुकआउट नोटिस

मुंबई, 06 सितंबर। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। भ्रष्टाचार मामले में नाम आने के बाद अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच चल रही है। अनिल देशमुख को 100 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नोटिस भेजा है। ईडी के सूत्रों के अनुसार देशमुख को लुकआउट नोटिस इसलिए भेजा गया है ताकि वह देश से बाहर ना जा सकें। बता दें कि इससे पहले अनिल देशमुख ने ईडी के कई समन का जवाब नहीं दिया है।

anil deshmukh

बता दें कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अनिल देशमुख को राहत देने से इनकार कर दिया था। ईडी ने अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ यह केस सीबीआई द्वारा 100 करोड़ रुपए की घूस लेने के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद दर्ज किया था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने घूस लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह केस दर्ज हुआ था।

उद्योगपति अनिल देशमुख के मुंबई स्थित घर के बाद संदिग्ध कार जिसमे विस्फोटक लदा उसके मिलने के बाद परमबीर सिंह को पद से हटा दिया गया था। पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने यह आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था, जिसमे कहा था कि अनिल देशमुख ने उन्हें सचिन वाजे को कहा था कि वह शहर के बार और रेस्टोरेंस से एक महीने के भीतर 100 करोड़ रुपए इकट्ठा करके दे। 21 अप्रैल को सीबीआई ने इस मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज किया था।

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने वाले अनिल देशमुख शुरुआत से ही तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते आ रहे हैं। इस मामले में ईडी ने अनिल देशमुख के पर्सनल सेक्रेटरी और पर्सनल असिस्टेंट को भी गिरफ्तार कर लिया था। यही नहीं देशमुख के दामाद से सीबीआई की रिपोर्ट को लीक मामले में पूछताछ भी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+