तेजस्वी यादव के पटना स्थित निर्माणाधीन मॉल को ED ने किया सील
पटना। आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिजनों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लालू का परिवार एक के बाद एक परेशानी में घिरता चला जा रहा है। मगलवार को पटना के बेली रोड स्थित लालू परिवार के निर्माणाधीन मॉल को प्रवर्तन निदेशालय ने सील कर दिया। इससे पहले केंद्र सरकार ने लालू यादव परिवार के बन रहे इस चर्चित मॉल के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी।

इस धोखाधड़ी का सबसे पहले खुलासा बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने किया था। तब उन्होंने इस जमीन पर मॉल बनने का काम शुरू होते ही इसकी मिट्टी 90 लाख रुपये में बिहार सरकार के पर्यावरण और वन विभाग को बेचने का आरोप लगाया था। इस मामले में ईडी लालू के परिवार से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications