रॉबर्ट वाड्रा मामले में जवाब दाखिल करने के लिए ED को और समय मिला

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम सुनवाई क। इस दौरान कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया है। साथ ही मनोज अरोडा के खिलाफ भी कोर्ट ने ईडी को अधिक समय दिया है, जिससे कि वह दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना जवाब दाखिल कर सके। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए ईडी से कहा है कि वह अपना जवाब एक हफ्ते के अंदर दाखिल करे। हाई कोर्ट ने रॉबर्ड वाड्रा की अर्जी पर अगली सुनवाई की तारीख 18 जुलाई तय की है।

vadra

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अपना जवाब दाखिल करने के अतिरिक्त समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने ईडी की मांग को मानते हुए उसे एक हफ्ते का और वक्त दिया है। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा को फिलहाल दिल्ली की कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे रखी है। उन्हें पांच लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। लेकिन रॉबर्ट वाड्रा पर देश छोड़ बाहर जाने की पाबंदी है। वह बिना इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा रॉबर्ड वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा को भी कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे रखी है, उन्हें भी पांच लाख रुपए का निजी मुचलका भरना है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इससे पहले कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वाड्रा और मनोज को मामले की जांच में सहयोग करना है और इसमे हस्तक्षेप नहीं करना है। ईडी ने वाड्रा को अग्रिम जमानत का विरोध किया था। ईडी का कहना था कि वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। आपको बता दें कि लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वॉयर पर 19 लाख पाउंट की संपत्ति की खरीद मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+