'सबको भेज दूंगा जेल, केवल 3 घंटे के लिए दे दो ED और CBI', राज्यसभा में संजय सिंह का BJP पर हमला
राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी नेता ने संजय सिंह ने मंगलवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर एजेंसियों को कंट्रोलिंग उनके हाथ में दी जाए तो वे भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया कर देंगे।
मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदन में संजय सिंह ने दिल्ली चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तुगलकाबाद के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवाए हैं।

संजय सिंह ने आरोप को लेकर उपसभापति हरिवंश ने उन्हें (संजय सिंह) ऑथेंटिकेट करने को कहा। इस पर आप सांसद ने उपसभापति के निर्देश का पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं सदन जेपी नड्डा ने कहा कि संजय सिंह ने जो मुद्दा उठाया है, नाम काटने का प्रावधान भी उसी संविधान में है जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं।
वहीं सदन में जेपी नड्डा ने सवाल किया कि क्या जिन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं वे बांग्लादेशी-रोहिंग्या हैं। जवाब में संजय सिंह ने राम सिंह समेत कई मतदाताओं के नाम बताए और पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या-बांग्लादेशी बताने की हिम्मत को चुनौती दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वांचल के लोग मेहनत से काम करते हैं और महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सिंह ने चेतावनी दी कि उनकी चुनावी जमानत जब्त हो जाएगी, उन्होंने विरोधियों पर धोखे से चुनाव जीतने का आरोप लगाया।
राज्यसभा के सदन में कार्यवाही के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा देखने को मिला जब संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केंद्र की सीएए को लेकर रणनीति सफल नहीं होगी। उन्होंने चुनावों में हेराफेरी करने के प्रयासों की आलोचना की और सवाल किया कि ऐसे हालात में संविधान कैसे टिक सकता है। 'आप' नेता ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या के बारे में चर्चाओं को उजागर किया। उन्होंने सदन से सवाल किया कि पिछले एक दशक से कौन सी सरकार सत्ता में है। आम आदमी पार्टी सांसद केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ट्रंप की सरकार है या ओबामा की।












Click it and Unblock the Notifications