विवादित बयान को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगी सफाई

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिये मतदान करने की अपील करने को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

ECI issued notice to Navjot Singh Sidhu for his remarks urging Muslims to not split votes

चुनाव आयोग ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीतिक प्रचार के लिए धार्मिक बातों का जिक्र करते हुए उच्चतम न्यायालट की रोक की भी अवहेलना की है। चुनाव आयोग ने सिद्धू को नोटिस जारी करते हुए उन्हें अपने बयान को लेकर 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। सिद्धू ने बिहार के कटिहार में भी आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए विवादित बयान दे दिया। सिद्धू ने अपने इस बयान का वीडियो खुद के ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है।

बता दें कि विवादित बयानों के लेकर चुनाव आयोग पहले ही कई नेताओं पर कार्रवाई करते हुए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा चुका है। चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित बयान देने के आरोप में 72 घंटे तक का प्रतिबंध लगा चुका है। इसके अलावा जय प्रदा के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता आजम खान पर भी तय समय के लिए प्रतिबंध लगा चुका है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और बसपा प्रमुख मायावती पर भी चुनाव प्रचार का प्रतिबंध लगाया था। हालांकि अब इन नेताओं के प्रतिबंध का समय समाप्त हो चुका है इसलिए ये प्रचार में भी जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- Video: अब सिद्धू ने पीएम मोदी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+