बम वाली टिप्पणी पर पर MLA शोभा करंदलाजे की बढ़ी मुश्किल, ECI का एक्शन, 48 घंटे के भीतर कार्रवाई के निर्देश
चुनाव की घोषणा के साथ निर्वाचन आयोग ने देशभर में चुनावी आचार संहिता लागू कर दी है। इस दौरान भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे (MLA Shobha Karandlaje) के एक बयान पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की शिकायत के बाद ईसीआई ने एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग ने मामले में पोल पैनल ने 48 घंटे के भीतर मामले पर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है।
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ तत्काल एक्शन का निर्देश दिया है। दरअसल, बीजेपी नेता ने बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के लेकर कथित रूप से एक विवादित बयान दिया था। जिसकी ईसीआई से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने शिकायत की थी।

डीएमके ने अपनी शिकायत में कहा कि करंदलाजे का बयान कर्नाटक के लोगों और तमिलनाडु के लोगों के बीच दुश्मनी और नफरत की भावनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास है। ये बयान उन्होंने सिर्फ अपने चुनावी हितों को साधने के लिए लिया दिया है।
बता दें कि मंगलवार को बेंगलुरु में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, "कर्नाटक में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। तमिलनाडु से आए लोग यहां बम लगाते हैं, दिल्ली से आए लोग 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हैं और केरल से आए लोग एसिड हमलों में शामिल थे।"
मामले में शिकायत के बाद सांसद शोभा करंदलाजे के खिलाफ मदुरै पुलिस क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता के खिला मामले में आईपीसी की धारा 153 (ए) के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कहा कि वह अपनी टिप्पणी वापस ले रही हैं। बीजेपी सांसद ने एक बयान में कहा, "मैं अपने तमिल भाइयों और बहनों को यह स्पष्ट करना चाहती हूं मेरी टिप्पणियां पूरी तरह से उन लोगों के लिए थीं जिन्होंने एक पोस्ट में कहा कि रामेश्वरम कैफे विस्फोट से जुड़े कृष्णागिरि जंगल में प्रशिक्षित किए गए थे। मैं अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications