Earthquake: असम-मणिपुर-मेघालय में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही तीव्रता

नई दिल्ली, 18 जून । आज देश के तीन राज्यों मणिपुर, मेघालय और असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम में रात में 2 बजकर 4 मिनट पर, मेघालय में सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर और मणिपुर में 1 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। अचानक से रात में आए भूकंप से लोग थोड़ा भयभीत हो गए और घरों से बाहर निकल गए लेकिन अभी तक की प्राप्त जानकारी से कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

असम-मणिपुर-मेघालय में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में लोग

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने कहा है कि 'रिक्टर पैमाने पर 4.1, 3.0 और 2.6 तीव्रता के भूकंप ने आज क्रमशः सोनितपुर (असम), चंदेल (मणिपुर), पश्चिम खासी हिल्स (मेघालय) को अपनी चपेट में लिया है लेकिन अभी तक से नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। आपको बता दें कि लोग कोरोना वायरस के आक्रमण के चलते पहले से लोग काफी घबराएं हुए हैं और ऐसे में भूकंप के झटकों ने लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दी है।

असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके

मालूम हो कि इससे पहले 30 मई को भी असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी उसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई थी, हालांकि उस वक्त भी कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

क्या होता है भूकंप

मालूम हो कि भूकंप पृथ्वी की परतों के आपस में टकराने की वजह से निकलने वाली एनर्जी के कारण आता है। दरअसल अर्थ के नीचे कई तरह की प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इसे प्लेट टैक्टॉनिकक कहते हैं। जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो आपस में टकराती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। जिनसे कंपन होता है और जिसे कि भूकंप कहा जाता है।

भूकंप आने पर क्या क्या करें

  • घर के अंदर और बाहर सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें।
  • यदि भूकंप आये, तो आप सीधे उसी स्थान पर जायें।
  • कुछ सुरक्ष‍ित स्थान- मजबूत खाने की मेज, बिस्तर के नीचे, किसी भीतरी दीवार के साथ।
  • उस जगह से दूर रहें जहां खिड़की, शीशे, तस्वीरों से कांच गिरकर टूट सकता हो या जहां किताबों के भारी शेल्फ अथवा भारी फर्नीचर नीचे गिर सकता हो।
  • खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
  • आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को जरूर अपने मोबाइल में सेव रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, पुलिस के टेलीफोन नंबर)।
  • परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+