Earthquake: अगर भूकंप आए तो क्या करें, क्या न करें!
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बुधवार शाम करीब 4.16 बजे अचानक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग घर-दफ्तरों से बाहर आ गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई है, भूकंप का केंद्र काबुल से 182 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हो रही है।
खैर प्राकृतिक आपदाओं को तो हम रोक नहीं सकते हैं लेकिन उससे निपटने के लिए हम तैयार तो रह सकते हैं, इसलिए अगर कभी भी ऐसी स्थिति सामने आए तो उस परस्थिति में धैर्य से काम लेते हुए निम्नलिखित उपायों का पालन करना चाहिए...

रखें इन बातों का ख्याल
- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं।
- यदि कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं।

अगर आप इमारत से बाहर हैं तो
- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं। अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें।
- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें।
- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें। अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं।
- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं।
- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें। घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें। घर के बिजली स्विच को ना छूए। मोबाइल का इस्तेमाल ना करें।
- अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें और सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं...













Click it and Unblock the Notifications