कोलकाता, पटना और गुवाहाटी में भूकंप के तेज झटके
नयी दिल्ली। कोलकाता, पटना और गुवाहाटी में भूकंप में झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.1 रिक्टेयर स्केल बतायी जा रही है। फिलहाल किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।

इसके अलावा अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, रांची, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार बताया गया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए।
उल्लेख्ानीय है कि इसी हफ्ते की शुरुआत में भी दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा में था। उसकी तीव्रता 3.7 मापी गई थी।
भूकंप के बाद से कोलकता में मेट्रो सेवा अस्थायी तौर पर रोक दी गई है।
पटना में भूकंप के झटकों के बाद लोग घरोंं से बाहर निकल आए।
म्यंंमार में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं।
यहां की तीव्रता 6.9 रिक्टेयर स्केल मापी गई है।












Click it and Unblock the Notifications