अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके

नई दिल्ली, 1 जनवरी: पिछले साल भारत और उसके पड़ोसी देशों में कई बार हल्की तीव्रता के भूकंप आए थे। अब नए साल के पहले दिन भी ये सिलसिला जारी रहा, जहां अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.1 थी। हालांकि अभी तक इससे नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन भारत के सीमावर्ती केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी इसे महसूस किया गया।

Afghanistan

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक नए साल के पहले दिन अफगानिस्तान में फैजाबाद से 84 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6.45 बजे जम्मू-कश्मीर में महसूस किया गया। अफगान मीडिया के मुताबिक अभी तक नुकसान की खबर तो नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। इसके अलावा भूकंप की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर आ गए, जिस वजह से काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

उत्तराखंड में आया था भूकंप
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक बुधवार रात 12:39 बजे पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय समेत मुनस्यारी और धारचूला में भूकंप महसूस हुआ। वैसे तो इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग काफी देर तक परेशान रहे। पिथौरागढ़ का ज्यादातर इलाका पहाड़ी है।

भूकंप के दौरान बरतें ये जरूरी सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+