मिजोरम में 3.6 तीव्रता का भूकंप, घबराए लोग घरों से बाहर निकले

नई दिल्‍ली। मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र चम्फाई के करीब था। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.6 थी। हालांकि झटके तेज नहीं थे लेकिन फिर भी घबराए लोग घर से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मिजोरम में 3.6 तीव्रता का भूकंप, घबराए लोग घरों से बाहर निकले

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटकों से देश के कई राज्य दहल चुके हैं। शुक्रवार को तो 6 घंटे के अंदर देश के तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को मणिपुर के कामजोंग जिले में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि तड़के 3:12 बजे भूकंप से धरती कांपी। भूकंप के झटकों कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इतना ही नहीं अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 रही। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भूकंप के झटके से धरती कांप गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक तड़के 2:43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+