Earthquake: लेह-लद्दाख में सुबह-सुबह कांपी धरती, भूकंप के झटके किए गए महसूस
Earthquake News: लेह-लद्दाख में मंगलवार 26 दिसंबर की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक मंगलवार तड़के लेह क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4.33 बजे 5 किमी की गहराई पर आया था।
भूकंप का केंद्र अक्षांश 34.73 और देशांतर 77.07 पर पाया गया है। हालांकि इलाकों से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर के नजदीकी किश्तवाड़ जिले में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक, किश्तवाड़ में भूकंप देर रात करीब 1.10 बजे 5 किमी की गहराई पर आया।
(नोट: खबर में अधिक जानकारी के लिए इतंजार है)












Click it and Unblock the Notifications