दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर के उत्तर-पूर्वी इलाके थांग में भूकंप के झटके
श्रीनगर। दिल्ली के बाद गुरुवार सुबह को जम्मू-कश्मीर के उत्तर-पूर्वी इलाके थांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज हुई है। थांग कारगिल जिले में स्थित है।

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली एनसीआर में 5.5 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था जिसका केंद्र उत्तराखंड बताया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 30 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था।
भूकंप के झटके रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए थे । भूकंप के झटकों के बाद लोगों में भय का माहौल था। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके का असर 10 से 15 सेकेंड के बीच रहा।












Click it and Unblock the Notifications