अरुणाचल और असम में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अरुणाचल के अलावा असम और उत्तर पूर्व के कई राज्यों में भी झटके आए। दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। अरुणाचल, असम और उत्तर पूर्व के दूसरे राज्यों से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी नहीं है।।

इस हफ्ते इंडोनेशिया कई शहरों में भूकंप से काफी नुकसान हुआ है। रविवार को इंडोनेशिया के मलुकु द्वीप पर 7.3 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सोमवार को भी 52 से ज्यातदा झटकों ने यहां लोगों को और दहशत में ला दिया।
इंडोनेशिया के बाली, लोम्बोक और पूर्वी जावा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कई जगह मकानों और मंदिरों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गआ। इसका केंद्र बाली में 91 किलोमीटर की गहराई में था।












Click it and Unblock the Notifications