उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चमोली जिले में लोगों ने रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 आंकी गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजकर 52 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र के अनुसार फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
लेकिन लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए है। भूकंप का केंद्र धरती में 10 किलोमीटर गहराई में था। अभी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि अभी ये शुरूआती जानकारी है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications