यूपी के मुजफ्फरनगर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तर भारत में कहर बनकर टूट रही भारी बारिश के बीच यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कहर बनकर टूट रही भारी बारिश के बीच यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी, इसलिए जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 नापी गई। भूकंप के झटके शनिवार सुबह करीब 8:35 बजे महसूस किए गए। गौरतलब है कि इस समय यूपी के कई जिले भारी बारिश की चपेट में हैं। यूपी में भारी बारिश, तूफान और आंधी के कारण अभी तक 33 लोगों की जान जा चुकी है।

earthquake

आपको बता दें कि पिछले दो दिन हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को हिमाचल का कांगड़ा जिला भूकंप के हल्के झटकों से हिल गया। दोपहर करीब 1:42 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। भूंकप की खबर लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले गुरुवार को कांगड़ा जिले में 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि शुक्रवार रात को देखे गए चंद्र ग्रहण का भूकंप की इन घटनाओं से कोई संबंध नहीं है लेकिन ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है तो चांद का लाल रंग प्रलय की निशानी है। ज्योतिषियों के मुताबिक इसे लेकर पहले से ही विनाश की कई भविष्यवाणियां की जा चुकी हैं। बताया जाता है कि इन योगों का असर ग्रहों, पर्यावरण और वातावरण पर नकारात्मक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+