मेघालय में आज एक बार फिर से भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9

नई दिल्ली। कोरोना संकट के काल में लोग पहले से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इस बीच जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में भूकंप के झटके आए, उसने लोगों की मुश्किल को और बढ़ा दिया है। एक बार फिर से आज मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 12.24 बजे मेघालय के तूरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 थी।

earthquake

इससे पहले आज सुबह 8.56 बजे अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। वहीं बार-बार आ रहे झटकों की वजह से लोग डरे हुए हैं। लोगों को घरों के भीतर रहने में लग रहा है। भूकंप का केंद्र अंडमान का दिगलीपुर रहा। हालांकि भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं मिली है।

आपको बता दें कि इससे पहले 9 जून को भी अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके आए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। उस दिन भी भूकंप का केंद्र अंडमान निकोबार का दिगलीपुर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि अंडमान-निकोबार के दिगलीपुर से 110 किलोमीटर के उत्तर-पश्चिम में भूकंप का सेंटर रहा था। अब एक बार फिर से यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्वोत्तर राज्यों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+