पंजाब के तरन तारन में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1

नई दिल्ली। पंजाब तरन तारन में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके रात 2.50 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई है। भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पालघर में आए भूकंप के झटके की तीव्रता 2.8 थी, इसमे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

earthquake

वहीं मंगलवार को देर शाम मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता तो ज्यादा नहीं थी, लेकिन लोग काफी देर तक घबराए रहे। वहीं भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक मंगलवार को 8 बजे के करीब मिजोरम के दक्षिण-पश्चिम चम्पी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर तो सामने नहीं आई है।

शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद नॉर्थ-ईस्ट भारत में धरती हिली थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (केंद्रीय भूकंप विज्ञान) के मुताबिक मिजोरम के चंफाई जिले में 11.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई है।

भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+