'भूकंप दिल्ली में आई और दौड़ने लोग ट्विटर पर लगे...', हिली राजधानी तो सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
Earthquake Delhi:दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार (13 जून) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण-पूर्व में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग #earthquake और #Delhi ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के साथ ट्विटर यूजर्स फनी मीम्स और कमेंट लिख रहे हैं।

कई लोगों ने भूकंप आने पर एक दूसरे से पुष्टि करने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट में लॉग इन किया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुटकुलों और मीम्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने अपने अनुभव को समझाने के लिए बॉलीवुड के गानों और सीन को शेयर किाया।
एक यूजर ने फिल्म कुछ कुछ होता है से शाहरुख खान की तस्वीर पोस्ट की। तो वहीं दूसरे ने सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार स्टारर हेरा फेरी का एक सीन शेयर की। एक यूजर्स तीसरे ने गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का एक मीम पोस्ट किया।
यहां देखें ट्वीट
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप 60 किमी (37.28 मील) की गहराई पर था और भूकंप का केंद्र पंजाब में पठानकोट के उत्तर में 99 किमी की दूरी पर था।
दोपहर करीब 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक संपत्ति के नुकसान और जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि इससे पहले मंगलवार को म्यांमार में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications