दिल्ली- NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, हिले मकान और दफ्तरों की बिल्डिंग
दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी ऐसा ही भूकंप झटका आया।
Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी ऐसा ही भूकंप झटका आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई।

शनिवार को अचानक दिल्ली एनसीआर में भूकंप का झटके का अनुभव हुआ। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। वहीं ऋषिकेश में भी धरती हिली। एक हफ्ते के भीतर ये दूसरा मौका है जब दिल्ली एनसीआर में भूकंप का झटका आया। भकंप की तीव्रतारिक्टर स्केल पर उनकी तीव्रता 3.4 मापी गई।
घरों में लगे पंखे और अन्य उपकरण हिलते देख लोग घबरा गए। लोग घर और दफ्तरों से बाहर की तरफ भागने लगे। दिल्ली एनसीआर में पिछले एक हफ्ते के भीतर ये दूसरा भूकंप की घटना है।
शनिवार रात करीब आठ बजे राजधानी दिल्ली और आसपास एनसीआर के शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके लगभग 5 सेकंड तक रहे। इसका असर फरीदाबाद, नोएडा और गुड़गांव के क्षेत्रों में रहा। यह दूसरी बार है जब दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले नेपाल में 6.3 तीव्रता के झटके के बाद मंगलवार रात दिल्ली में तड़के करीब 2 बजे तेज झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र नेपाल में था।
हालांकि शनिवार दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप से कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं ऋषिकेश में भी इस हफ्ते दूसरी बार भूकंप के झटके आए। शनिवार शाम 7:57 बजे चंपावत में भी भूकंप के झटके आए।












Click it and Unblock the Notifications