दिल्ली में फिर आए भूकंप के झटके, पीतमपुरा में था केंद्र

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, हालांकि भूकंप के झटके बहुत तेज नहीं थे। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.2 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भूकंप के झटके आए और भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली का पीतमपुरा इलाका था। अभी तक इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

earthquake in delhi magnitude of 2.2 on richter scale hit

नेशनल सेन्टर फॉर सेस्मोलोजी (एनसीएस) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.2 मापी गई, जो कि खतरनाख की श्रेणी में नहीं आता है। पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब दिल्ली में भूकंप के झटके आए हैं। बीते रविवार को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

मंगलवार देर रात बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई , जबकि भूकंप का केंद्र बिहार सीमा से सटे नेपाल के दोलखा जिले में था। नेपाल में आए इस भूकंप के कारण बिहार के कई जिलों में कंपन महसूस किया गया। देर रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके आए। नेपाल से सटे उत्तर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में इन भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी और समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में इस भूकंप के झटके को महसूस किए गए।

इससे पहले 10 मई, रविवार को दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका सेंटर दिल्ली के पास गाजियाबाद था। दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+